जी हां दोस्तो अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सनसनीखेज दावे से फिर हाहाकार है। देहरादून से अंकिता भंडारी केस में 50 करोड़ रुपये के कथित ऑफर का सनसनीखेज दावा! अभिनेत्री उर्मिला सनावर का आरोप है कि वायरल ऑडियो को AI बताने और देश छोड़ने तक का ऑफर दिया गया। इतना ही नहीं, नेताओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो वाले लैपटॉप को गायब कराने और अपनी सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर उर्मिला के इन दावों में कितनी सच्चाई है? किसके खिलाफ हैं ये आरोप और जांच में क्या सामने आएगा? देखिए अंकिता केस में आरोपों, ऑडियो और सियासत से जुड़ा पूरा मामला। दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज देहरादून की सीबीआई अदालत के बाहर वो हुआ है, जिसने देश की सियासत से लेकर जांच एजेंसियों की बुनियाद हिला दी है! अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कैमरे के सामने ताबड़तोड़ लाइव आकर ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उर्मिला ने सीधे आरोप लगाया है कि उन्हें इस केस को दबाने और ऑडियो को एआई (AI) साबित करने के लिए 50 करोड़ रुपये और देश छोड़ने का ऑफर दिया जा रहा था! सिर्फ यही नहीं, उन्होंने दावा किया है कि नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो वाले लैपटॉप को चुराने के लिए उनके घर में 5 लाख की डकैती डलवाई गई। क्या है इस साजिश के पीछे का खौफनाक सच और कौन गिराना चाहता है धामी सरकार? चर्चा और सवाल बहुत हैं लेकिन दोस्तो उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी चेहरों को बेनकाब करने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। देहरादून कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला ने मीडिया के सामने आकर सत्ताधारी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार गिराने और सच को दबाने की पूरी साजिश रची जा रही है, जिसमें उनकी जान को सबसे बड़ा खतरा है, बहुत सवाल है।
दोस्तो अंकिता भंडारी केस को लेकर उर्मिला सनावर ने एक बार फिर कई बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने दुष्यंत गौतम, अजय कुमार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही दावा किया कि उन्हें 50 करोड़ रुपये और देश छोड़ने तक का ऑफर दिया गया था, ताकि वायरल ऑडियो को AI से बनाई गई ऑडियो बताया जा सके। उर्मिला सनावर ने ऑडियो को ओरिजिनल बताते हुए आरती गौड़ और सुरेश राठौर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर कुछ गोपनीय जानकारियां साझा करने की बात भी कही है। हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।सीबीआई जांच पर गंभीर सवाल उठाने के साथ-साथ उर्मिला सनावर ने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि धामी जी ने सीबीआई जांच पर मुहर लगाकर सच का साथ दिया है, लेकिन कुछ लोग इस सच को दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उर्मिला ने आरोप लगाया कि उन्हें सुरक्षा देने के बजाय उनके घर में डकैती तक डलवाई गई। साथ दोस्तो अंकिता भंडारी केस को लेकर उर्मिला सनावर ने एक बार फिर सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है और सहारनपुर के अधिकारियों से मुलाकात का जिक्र किया है।
उर्मिला ने सुरेश राठौर, दुष्यंत गौतम और आरती गौड़ को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की बात कही है। उर्मिला के इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब और जांच में सामने आने वाले तथ्य बेहद अहम होंगे। दोस्तो अपनी सुरक्षा को लेकर उर्मिला सनावर ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि वह रात को सहारनपुर के एसएसपी, डीआईजी और एसपी सिटी के चक्कर काटती रहीं, लेकिन किसी ने उन्हें गनर या सुरक्षा देने की जहमत नहीं उठाई। उर्मिला ने साफ कहा कि बड़े नेताओं की ब्लैकमेलिंग का खेल चल रहा है, जिसके तार ऊपर से लेकर नीचे तक जुड़े हुए हैं तो उर्मिला सनावर के इन ताबड़तोड़ खुलासों ने साफ कर दिया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की परतें जितनी गहरी हैं, इसके पीछे का खेल उतना ही खौफनाक और गंदा है। 50 करोड़ का ऑफर, आपत्तिजनक वीडियो वाला सीक्रेट लैपटॉप और सरकार गिराने की साजिश—इन तीन आरोपों ने पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यही होगा कि क्या मुख्यमंत्री धामी इस गुप्त जानकारी को लेने उर्मिला सनावर से मुलाकात करते हैं, और क्या 26 अक्टूबर को कोर्ट उर्मिला की इस ऐतिहासिक ‘लाइव नार्को टेस्ट’ की मांग पर मुहर लगाती है?