उत्तराखंड में इन दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला चर्चा में बना हुआ है। प्रदेशभर में अंकिता के न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। Ankita Bhandari murder case इसी कड़ी में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा और भावनाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले को लेकर उत्तराखंड में मचे बवाल के बीच कल 6 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर उनकी मांगों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही थी। इसी कड़ी में प्रेस वार्ता के अगले दिन ही यानी आज 7 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट की।