राजधानी देहरादून में एक महिला जज को किडनैप करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) अंजलि बेंजवाल ने एक रैपिडो कैब चालक पर बदसलूकी करने, धमकी देने और सुनसान रास्ते पर ले जाकर अपहरण के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना 21 अक्टूबर की शाम की है, जब महिला जज ने जजेज कॉलोनी से सौड़ा सरोली जाने के लिए एक रैपिडो कार बुक की थी। रास्ते में चालक ने ऐप में तय किराए से दोगुने पैसे की मांग शुरू कर दी और जज द्वारा मना करने पर वह कार को मुख्य सड़क से हटाकर एक अंधेरी व सुनसान बंद गली में ले गया, जहां उसने जज को सबक सिखाने की धमकी दी। इस डरावनी स्थिति के बीच महिला जज ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी के भीतर से ही कोर्ट मोहर्रिर और पुलिस को सूचित किया। गली आगे से बंद होने के कारण जब चालक कार को वापस जजेज कॉलोनी के गेट पर लाया, तो वहां तैनात सुरक्षा गार्डों से भी उसकी झड़प हुई। सूचना मिलते ही डालनवाला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की पांच गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players