देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट के लिए बिना शर्त अपनी पूर्ण सहमति दे दी है। इसी मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी अदालत में सहमति पत्र सौंपकर नार्को टेस्ट कराने की मंजूरी दी है और पूर्व कर्मचारी की संदिग्ध मौत को लेकर नए आरोप लगाए हैं। सुरेश राठौर ने कहा कि उन्हें अपना नार्को टेस्ट कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। वह सच्चाई को सामने लाने के लिए सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों को हर तरह से पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। जब मीडिया ने उनसे कथित वीआईपी (VIP) के नाम और सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो/वीडियो क्लिप्स के बारे में सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच अब सीबीआई (CBI) कर रही है, इसलिए सब कुछ जांच एजेंसी की कार्रवाई और सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players