बदरीनाथ नेशनल हाईवे 9 जुलाई की शाम को भयानक लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया था। Badrinath National Highway opened in Joshimath अवरुद्ध बदरीनाथ राजमार्ग 84 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही के लिए चौथे दिन खुल गया। इससे पहले हाईवे को पैदल और हल्के वाहनों के लिए खोला गया था। अब हाईवे से बड़े वाहन भी गुजरने लगे हैं। जोशीमठ में 9 जुलाई से फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है। जोशीमठ, पीपलकोटी और आसपास के इलाकों में हजारों श्रद्धालुओं को रोका गया था। वहीं, हाईवे बाधित होने फंसे तीर्थयात्रियों की प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था की गई।
वहीं तीर्थ यात्रियों ने बीआरओ के सड़क खोलने के इस अथक प्रयास को और प्रशासन के सहयोग की भी तारीफ की है। गौरतलब है कि 9 जुलाई को जोशीमठ में चुंगी धार के पास एक ही दिन में दो बार लैंडस्लाइड हुआ था। ये लैंडस्लाइड एक ही स्थान पर हुआ था। पहले सुबह चुंगी धार पर पहाड़ का हिस्सा गिरा था। जैसे ही बीआरओ ने सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद खोला और उस पर आवाजाही शुरू हुई, तभी फिर शाम को और भी भयानक लैंडस्लाइड हो गया। इस लैंडस्लाइड ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे को भी नुकसान पहुंचाया। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ औली, हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और फूलों की घाटी जाने वाले फंसे 2,800 से अधिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को इन यात्रियों ने वाहनों में और विभिन्न पड़ावों पर रात गुजारी।