बैंकर्स ने देशभर में फिर किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और नई भर्ती की रखी मांग

Spread the love

नो बैंक कर्मचारी संघों के एक छात्र संगठन यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और कर मुक्त अनु लाभ सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती सहित अपनी विभिन्न मांगों Demonstration of United Form of Bank Unions जैसे बैंक अधिकारियों कर्मचारियों पर उपद्रवों द्वारा हमले दुर्व्यवहार से सुरक्षा, पी. एल. आई. पर डी. एफ. एस. के खा लिया निर्देशों को तत्काल वापस लिया जाना इत्यादि को लेकर 24 मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को शाम 5:00 के बाद पीएनबी एसले हॉल देहरादून में एक सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस ने एक बयान में कहा कि यूनियनों की एक प्रमुख मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत है। मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट के दौरान भारतीय बैंक संघ द्वारा यूनियनों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू करने के लिए समझौता किया था।


इस संबंध में एक औपचारिक सिफारिश को सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने अभी तक इसे अधिसूचित नहीं किया है। आज के धरना प्रदर्शनमें विभिन्न विभिन्न बैंकों के 600 से ज्यादा अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कॉमरेड सी. के. जोशी, हेमंत मल्होत्रा, नैन सिंह, अनिल कुमार जैन, नरोतम मनिहाल, विजय शर्मा, एस एस रजवार, शार्दुल धोनीडियल, श्यामलाल, कनुप्रिया। मल्होत्रा, ऋतु सिंह, पारुल जैन इत्यादि कॉमरेड मौजूद थे।