भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचे विपक्ष के सभी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान सभी विपक्ष के विधायक विधानसभा की सीढ़िया पर बैठ गए। Uttarakhand Budget Session 2026 विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है इसलिए सत्र की अवधि कम की गई है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पेश करने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह राज्यपाल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। कहा कि बजट सत्र कम से कम 20 से 22 दिन का होना चाहिए, नियमावली में एक साल में सत्र 60 दिन चलना चाहिए, लेकिन इन चार वर्षो में सत्र केवल 32 दिन ही चल पाया है।