उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अलग दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। Uttarakhand Weather Forecast मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन तक मेघ गर्जन के साथ उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली के ऊपरी हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे मौसम सर्द रहेगा। फिलहाल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी जारी रहने से तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सोमवार 9 मार्च को राज्य के तीन पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जारी की है। आज मौसम का दायरा बढ़ गया है यानी पहाड़ों पर 4000 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का दायरा नीचे की ओर खिसक गया है। सीधे शब्दों में कहें तो ठंड का असर नीचे खिसक आया है। आज 9 मार्च सोमवार को मौसम का अलर्ट 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए किया गया है। पहाड़ों की चोटियों और ट्रैकिंग वाले रास्तों पर आज का मौसम चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players