देहरादून से चारधाम यात्रा पर बड़ी खबर!15 सितंबर से फिर उड़ेंगे हेलीकॉप्टर! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में मानसूनी सीजन के दौरान बंद रही प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर 2026 से दोबारा शुरू होने जा रही है। मौसम के अनुकूल होने की संभावनाओं को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मानसून के बाद पहाड़ों में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सहस्रधारा हेलीपोर्ट और सिरसी (सीतापुर) में एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट सक्रिय कर दी गई हैं। सभी ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, उड्डयन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। यात्रा सीजन के दौरान सक्रिय होने वाले फर्जी टिकट रैकेट और धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों से सावधान रहें।