बाजपुर में मौलाना की धमकी बेअसर!धामी सरकार ने अवैध मदरसा किया सील! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बार फिर अवैध निर्माण और नियम विरुद्ध चल रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ अपना कड़ा रुख साफ कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक मौलाना द्वारा सरकार को दी गई कथित चुनौती और धमकी का बाजपुर प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाजपुर में अवैध रूप से संचालित मदरसे को सील कर दिया है। यह पूरा मामला रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां बारावफात के जुलूस के दौरान मुफ्ती मुजीब नाम के एक मौलाना ने खुले मंच से सरकार को मदरसों पर कार्रवाई न करने की धमकी दी थी। मौलाना का यह भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। धामी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देशों के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुफ्ती मुजीब के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस लगातार आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।