भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर रात मंत्री परिषद की बैठक समाप्त हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। बैठक मे कोर कमेटी के सदस्य जिसमें मुख्यमंत्री, 5 लोकसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अगले माह से हर विधानसभा में जाकर 2 दिन प्रवास करेंगे।वहीँ मंत्री परिषद के सदस्यों क़ो भी विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी सौपने के निर्देश दिए गए बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा पूरी बैठक 2027 विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की रणनीति पर केंद्रित रही।उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा और उससे पहले 2022 विधानसभा चुनावों में जिन बूथों को पार्टी नहीं जीत पायी, उन्हें लेकर पार्टी अध्यक्ष ने टीम गठित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ प्रदेश कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों का जून, जुलाई और अगस्त में 70 विधानसभा क्षेत्रों में दौरे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। वहीं विरोधी राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी नजर रखकर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।