रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल सेक्टर-02 से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए गायब होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने फौरन टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागों की जांच शुरू की। जांच में आरोपी अंकुश के बालिका को बहला-फुसलाकर पंजाब के लुधियाना ले जाने की जानकारी मिली। जिसके तहत आरोपी के लोकेशन ट्रेस कर लुधियाना से आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालिका को 19 मई को लुधियाना ले गया था। वहाँ उसने नाबालिग से विवाह कर लिया और किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराकर मेडिकल किया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत केस में कठोर धाराएँ बढ़ा दी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है, आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।