उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एक महिला ने जिला प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था और इसके बाद उसकी शादी कराई गई।महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे ससुराल पक्ष की ओर से लगातार प्रताड़ित किया गया।साथ ही उसके परिजनों पर भी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया है।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र और गदरपुर की उपजिलाधिकारी रिचा सिंह प्रशासनिक टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंचे।अधिकारियों ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए तथा मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।प्रशासन अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की विभिन्न स्तरों पर जांच कर रहा है।अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।यदि जांच में जबरन या अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन कराने अथवा किसी प्रकार का दबाव बनाने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।इस मामले पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है और लोग जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players