पवित्र श्री केदारनाथ धाम में बढ़ते सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा निजी संस्था के सहयोग से “कैरी मी बैक पॉलिसी” लागू की जा रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य धाम क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाए रखना, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा तीर्थयात्रा को अधिक व्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ पहुंचने से प्लास्टिक, पैकेजिंग सामग्री एवं अन्य प्रकार के सूखे कूड़े की मात्रा में वृद्धि होती है। धाम की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस कूड़े का समयबद्ध निस्तारण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसी चुनौती के समाधान के रूप में “कैरी मी बैक पॉलिसी” को व्यवहारिक रूप से लागू किया जा रहा है। इस नीति के तहत नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा लगभग 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले बैग्स में सूखा कूड़ा भरकर यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को केवल इन बैग्स को अपने साथ गौरीकुंड तक लाना होगा, जिससे केदारनाथ धाम में कूड़े का अनावश्यक संचय नहीं होगा और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players