दोस्तो बैठक शुरू होने से पहले ही ऐसा क्या हुआ कि विधायक उमेश कुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया? आखिर क्यों एक जनप्रतिनिधि बैठक के बीच आगबबूला हो गया? और क्यों उनके हाथ में मौजूद एजेंडा कुछ ही सेकंड में फटकर जमीन पर बिखर गया? आखिर ऐसा वो कौन सा मामला है जिसको लेकर विधायक उमेश कुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोस्तो ये खबर हरिद्वार के खानपुर विधानसभा से हैं एक बैठक में खूब हंगामा देखने को मिला। जी हां, बैठक में पहुंचे विधायक उमेश कुमार उस समय भड़क उठे जब उन्हें वहां सभासद मौजूद नहीं मिले। इसके बाद जो हुआ, उसने बैठक का माहौल पूरी तरह बदल दिया। नाराज विधायक ने एजेंडा फाड़कर अपना विरोध जताया और मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। आखिर विधायक की नाराजगी की वजह क्या थी? दरअसल दोस्तो अब मै आपको बताता हूं कि इस गुस्से के पीछे का कारण क्या है, वैसे जनप्रतिनिधि विधायक नेता जनता के सेवा के लिए तो होता है लेकिन जब वो जनता के हित का कोई काम करने जाताहै तो उसके राह में रोड़े तामम आते हैं। ये मामला दोस्तो लक्सर में रोडवेज बस अड्डे के पास साल 2019 में एक शौचालय का निर्माण कराया गया था। साल 2025 में यहां खानपुर विधायक उमेश कुमार के प्रस्ताव पर महाराजा भगीरथ की प्रतिमा लगाई गई थी। इसके बाद से यहां शौचालय हटाए जाने की मांग की जा रही थी। दोस्तो 15 मई को आनन-फानन में प्रशासन ने शौचालय को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद अब विधायक उमेश कुमार ने यहां खाली पड़ी जमीन का सौंदर्यीकरण कराए जाने का प्रस्ताव एसडीएम को भेजा। एसडीएम ने विधायक के प्रस्ताव को एनओसी के लिए नगर पालिका को भेजा है तो दोस्तो इस पर फैसला लेने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में खानपुर विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष संजीव कुमार पहुंचे, लेकिन नगर के 11 सभासदों में से कोई सभासद बैठक में नहीं पहुंचा। करीब एक घंटा तक सभासदों का इंतजार करने के बाद कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया और विधायक ने अपना गुस्सा ही जाहिर नहीं किया। दोस्तो इस दौरान एक और तस्वीर दिखाई दी जिस बैठक में खानपुर के निर्दलीय विधायक पहुंचे थे वो तो हंगामा होने और सभासदों के नहीं पहुंचने से स्थगित हो गई, लेकिन विधायक उमेश कुमार के हाथ पर नजर गई तो उनको कैनूला लगा हूं था यानि विधायक उमेश कुमार अस्वस्थ थे और अस्वस्थ हो के बाद भी वो अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे थे। ऐसा ही कुछ कुछ रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर बुधवार से नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस बस सेवा की मांग करतेआ रहे थे। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उस दौरान भी कैनुला आथ में लगा था हालंकि ये बात बताने का मकसद इतना है कि नेता के लिए जनता, जनता के काम उसकी परेशानियों का समाधान करना ही सबसे ऊपर होता है। ये बताया है खानपुर विधायक उमेश कुमार ने खैर दोस्तो जिस मामले को लेकर मेने खबर की शुरूआत की कि कैसे और क्यूं उमेश कुमार को गुस्सा आया कैसे बैठक में ही फाड़ दिया एजेंडा आगे इस मामले में क्या कुछ नया देखने को मिलता है वो बड़ा ही दिलचस्प होगा लेकिन आज क्या कहेंगे इस खबर को लेकर अपनी राय जरूर दीजिएगा।