Ankita Bhandari के परिजनों को मिला Rahul Gandhi का साथ! | Dushyant Gautam | BJP | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले आए बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी के विवादित बयान लड़कियां छेड़ने जा रहे हैं, के बाद कैसे अंकिता के माता-पिता ने दुष्यंत गौतम को तगड़ा झटका कर दी ऐसी मांग जिसकी अब हो रही है चर्चा। अंकिता के माता-पिता की बड़ी मांग पर क्या था राहुल गांधी का रिएक्शन दिखाउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो अंकिता भंडारी मामले में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम के सामने अंकिता भंडारी के परिजनों ने ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इससे पहले कई तरह के बयान अंकिता को न्याय को लेकर माता-पिता देते रहे हैं, लेकिन दोस्तो अंकिता के परिजनों ने अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बड़ी मांग की है और न्याय की लड़ाई में उनके समर्थन की उम्मीद जताई है। आखिर अंकिता के परिजनों ने क्या कहा और क्यों एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है? राहुल गांधी का आज उत्तराखंड का दौरा रद्द हो गया है। जिसकी वजह पहाड़ों में ख़राब मौसम बताई जा रही है। अपने कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अंकिता के भंडारी के परिजनों से मुलाकात करने तो नहीं पहुंच पाए। लेकिन उन्होंने अंकिता के परिजनों से फ़ोन पर बात की।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अंकिता भंडारी के माता-पिता के बीच वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत करवाई। इस बातचीत के दौरान, अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने उनसे मिलने की इच्छा ज़ाहिर की, जिसके जवाब में राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली आने को कहा, इससे पहले दोस्तो राहुल गांधी ने कहा आज सुबह मैं पंतनगर पहुंच गया था। वहां से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया। मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं।

उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। इसके राहुल गांधी ने कहा प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। उन्होंने कहा मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे तो दोस्तों, खराब मौसम की वजह से राहुल गांधी भले ही अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए, लेकिन अंकिता भंडारी के परिजनों से उनकी बातचीत ने इस मामले को एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अंकिता के माता-पिता आज भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। समय बीत रहा है, लेकिन उनके सवाल और उनकी पीड़ा अब भी वहीं हैं। ऐसे में राहुल गांधी से हुई बातचीत और दिल्ली आने का निमंत्रण आने वाले दिनों में इस मामले को नई दिशा देता है या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी…अब बड़ा सवाल यही है कि क्या अंकिता भंडारी मामले में परिजनों की न्याय की मांग को नया राजनीतिक समर्थन मिलेगा? क्या उनकी आवाज़ और मजबूती से उठेगी? और क्या इस मामले में वे जवाब मिल पाएंगे, जिनका इंतजार उत्तराखंड की जनता लंबे समय से कर रही है?फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।