Chardham Yatra: कब होंगे चारों धामों के कपट बंद, एक क्लिक कर जानिये

Share

उत्तराखंड के चार धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां तय हो गई है। दशहरे पर्व पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। Uttarakhand Chardham Yatra 2025 इसके अलावा 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे। वहीं द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर ब्रह्म मुहूर्त और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम जी के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

30 अप्रैल 2025 को खुले गंगोत्री धाम के कपाट के बाद 1 अक्टूबर शाम 7 बजे तक 7 लाख 5 हजार 492 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को खुले थे। वहीं 1 अक्टूबर शाम 7 बजे तक 6 लाख 4 हजार 434 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खुले थे। केदारनाथ धाम में अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है। 1 अक्टूबर शाम 7 बजे तक 16 लाख 2 हजार 420 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीविशाल धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले गए थे। 1 अक्टूबर शाम 7 बजे तक 14 लाख 15 हजार 864 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।