उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान सदन के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह और ज्वालापुर के पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले को श्रद्धांजलि दी। Former MLA State Honors Funeral इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की पूर्व विधायकों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों की अंत्येष्टि अब पूर्ण राजकीय सम्मान से की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मनमोहन सिंह जो प्रेरणा समाज को देकर गए निश्चित रूप से लोग उससे आगे बढ़ेंगे। जितने वो साधारण थे, उतना ही उनका असाधारण व्यक्तित्व भी था। उनका योगदान बहुत बड़ा है, उनका निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के कलाकार घन्ना भाई के योगदान को देखते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ हुई थी। उन्होंने सदन से घोषणा की कि सभी पूर्व विधायक और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players