उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश, 22 जनवरी को राज्य में रहेगा ड्राई डे

मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया तथा सभी अधिकारियों को वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

Share

आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं, जिसको लेकर धामी सरकार की जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। Dry day on 22 January in Uttarakhand इसी क्रम मेंआज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों एवं गुरुद्वारों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया तथा सभी अधिकारियों को वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनपदों में मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएं। 22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण किया जाए। जन सहभागिता से गरीबों तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाए। प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल किये जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली के उत्सव की भांति मनाया जायेगा।