मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का ई कॉमर्स पोर्टल लॉन्च, स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'हाउस ऑफ हिमालयाज' के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभांरभ किया। हाउस ऑफ हिमालयाज में पहले चरण में 21 उत्पादों को शामिल किया गया है।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल E-Commerce Portal का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने House of Himalayas पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा House of Himalayas ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। यह ब्रांड उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हमें मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि House of Himalayas महज एक ब्रांड नहीं अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे प्रदेश के सभी लोगों को मिलकर देश ही नहीं बल्कि, विश्व में पहुंचाना है। इसके लिए ही हाउस ऑफ हिमालयाज का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, ताकि यह जन-जन तक पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड सिर्फ एक ब्रांड नहीं है। यह राज्य में हजारों महिलाओं की आजीविका का बड़ा साधन भी है। क्योंकि, तमाम स्वयं सहायता समूह और उनके उत्पाद इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से निश्चित तौर स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे। वहीं, ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा ने बताया कि पहले चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया गया है। इसके साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों की क्वालिटी को परखा जा रहा है।