Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ही पहाड़ों पर फिर लौटेगी ठंड

मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर रुद्रप्रयाग, और देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है।

Share

उत्तराखंड में बुधवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से ठंड एक बार फिर लौट सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। Uttarakhand Today Weather Update मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना दिखाई दे रही है। साथ ही गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर रुद्रप्रयाग, और देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है। जबकि बाकी जिलों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी कुछ समय के लिए हो सकती है। विभिन्न जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। देर शाम चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।