अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया।

Share

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल CM Dhami did morning walk on Sabarmati River Front मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। साबरमती रिवर फ्रंट भ्रमण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों से गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभवों को सुना। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों को देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकोनॉमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।