CM धामी ने 61 नवनियुक्त सहायक लेखाकार को बांटे अपॉइंटमेंट लैटर, बोले- टालें नहीं, मेहनत से काम करें…

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। assistant writer Job Appointment Letter मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि अब वे उत्तराखण्ड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको एक ऐसे प्रदेश में सेवा का अवसर ईश्वर ने प्रदान किया है, जिसमें आपकी एवं राज्य की प्रगति की असीम संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है, उसे आज ही सम्पन्न करें और उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ व नम्बर-1 राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको एक ऐसे प्रदेश में सेवा का अवसर ईश्वर ने प्रदान किया है, जिसमें आपकी एवं राज्य की प्रगति की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है, उसे आज ही सम्पन्न करें और उत्तराखंड को श्रेष्ठ व नंबर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।