मुंबई के रोडशो में शामिल हुए CM धामी, बोले- आागामी 5 वर्षों में राज्य की GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुम्बई में CM Dhami Mumbai Road Show ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक तथा प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है, वहीं आध्यात्मिक शक्ति एवं शांति भी अत्यंत आवश्यक है।

उत्तराखंड ने भी अपनी जीएसडीपी को आगामी 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक रोड शो से लगभग एक लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों के उद्यमी भी उत्तराखंड में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2015 में प्रभावी प्रशासन के लिए प्रो-एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन का जो सूत्र दिया था, सरकार उसी को आत्मसात करने का प्रयास कर रही है।