तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे CM धामी, श्री वेंकटेश्वर प्रभु के किए दर्शन

Share

तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर तिरुपति में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है। तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां आते हैं। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने देश भर के नेताओं के साथ ही उत्तराखंड से भी कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

बैठक संपन्न होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तिरुपति बालाजी के दर्शन किए जिसकी तस्वीर खुद अपनी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाली। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की।

आपको बता दे, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। उत्तराखंड के बीजेपी के दिग्गज नेता भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बैठक से पहले श्रीशैलम मंदिर में दर्शन करने गए थे। बैठक संपन्न होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर गए।