मुंबई में मॉर्निंग वॉक करते दिखे सीएम धामी, बीच किनारे किया योग

मुंबई पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने भ्रमण के दौरान मुंबई वासियों के साथ किया योग किया।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। CM Pushkar Dhami Mumbai Visit जहां मंगलवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बीच किनारे योग और सूर्य नमस्कार किया। वहीं, वहां वॉक के लिए आए लोगों से मुलाकात भी की। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने मुंबईवासियों को प्रदेश के पर्यटन को लेकर जानकारी और उन्हें भ्रमण का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के लिए मुंबई दौरे पर है।

बता दे, मुम्बई में 30 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू हुए। अब तक जितने भी रोड शो देश विदेश में हुए उनमें मुम्बई में हुए एमओयू सर्वाधिक हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन,बर्मिघम, आबूधाबी समेत दुबई में 4 इंटरनेशनल रोड शो हो चुके हैं। जबकि भारत मे दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और मुंबई में राज्य सरकार रोड शो कर चुकी है। बीते 14 सितंबर और 4 अक्टूबर को धामी सरकार दिल्ली में ₹26575 करोड़, 26 और 27 सितंबर को ब्रिटेन में ₹12500 करोड़, 17 और 18 अक्टूबर को यूएई में ₹15475 करोड़ के निवेश का करार कर चुकी है। इसके अलावा 26 अक्टूबर को चेन्नई में ₹10150 करोड़, 28 अक्टूबर को बेंगलुरु में ₹4600 करोड़ और 1 नवंबर को अहमदाबाद में ₹24000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव का करार कर चुकी है।