खटीमा के चकरपुर में वन रावत जनजाति के लोगों की बस्ती है। गांव में रविवार को पार्वती नामक महिला ने अपना बकरा काटा था। Nine people fall ill after eating meat from sick goat बताया जा रहा है कि बकरा बीमार था। मांस खाने के बाद देर रात अचानक गांव की देवकी देवी, पार्वती, सुमेर सिंह, प्रिया, संतोष, विजय, पंकज, कमला देवी और कलावती की तबियत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर वन रावत बस्ती में पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीमार लोगों को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विजय और संतोष स्वस्थ हो गए जबकि सात लोग अभी भी भर्ती हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। उपचार के बाद दो लोग ठीक हो गए हैं, जबकि सात का इलाज चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players