Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोला कि, 2011 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरीदी गई 16 बीघा भूमि का सरकार बताए इसका नक्शा कैसे पास हुआ। वही, उत्तरकाशी जिले में एक गर्भवती महिला की मौत को लेकर माहरा ने कहा कि सरकार के पास धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान फूल बरसाने के लिए हेलीकॉप्टर है, लेकिन गंभीर बीमार की जिंदगी बचाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं है।
पांच साल में 798 महिलाएं प्रसव के दौरान दम तोड़ चुकी हैं। इसके लिए राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में जहां मातृ मृत्यु दर के मामले कम हो रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में पिछले पांच साल में इसके मामले बढ़े हैं। इसमें उत्तराखंड देश में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। माहरा ने कहा कि सरकार धार्मिक कार्यक्रमों में फूलों की वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन ईश्वर के बनाए इंसान की सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में नेशनल हाईवे, राज्यमार्ग और सैकड़ों आंतरिक मार्ग बंद हैं। लोग भूस्खलन की जद में आ रहे हैं और लगातार राज्य में अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। सरकारी मशीनरी आपदा की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए एक्टिव नहीं है। महारा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि रास्ते खोलने में काफी समय लग रहा है। सरकार की लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। लिहाजा बरसात के मौसम में पहले से तैयारियों का दावा करने वाली सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।