उत्तराखंड सरकार आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार केदारनाथ हेली शटल सेवा को पूरी तरह हाईटेक बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू होगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर अपडेट करने के साथ ही बुकिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार गुप्तकाशी हेलिपैड से ट्रांस भारत, चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेलीचार्टर्ड, थुंबी, रजस एयरोस्पोर्ट्स, पीलिग्रेमेज एविएशन, सिरसी से एरो एयरकाफ्ट, हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players