उत्तराखंड में ततैयों का जानलेवा हमला, गाय चराने गए पिता-पुत्र को बुरी तरह काटा; दोनों की मौत

Spread the love

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में जंगल की ओर गाय चराने गए पिता और पुत्र पर ततैयों ने हमला कर दिया। Wasp Attack Kills Father Son पिता, बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद ततैयों ने दोनों को बुरी तरह से काट दिया। डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया। सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका । पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।