महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के शिवालयों में उमड़े भक्त, CM धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा

महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूचा अर्चना की।

Share

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। Mahashivratri 2024 महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूचा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव से प्रार्थना की उनकी कृपा सब पर बनी रहे।

वही, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं।