चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन देवप्रयाग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों व देवप्रयाग विधायक की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ये सभी यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी देर रात उनके साथ ये हादसा हो गया। दरअसल, चारधाम यात्रा से लौट रहा राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग ब्यासी के पास हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही की इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ठीक उसी समय देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी वहां से गुजर रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर जैसे ही उनकी नजर पड़ी, देवप्रयाग विधायक खुद यात्रियों की मदद के लिए आगे। उन्होंने वाहन के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं विधायक ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री यात्रा कर ऋषिकेश की ओर आ रहे थे, इसी दौरान वाहन सड़क पर पलट गया। जो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players