Dhami Cabinet Expansion: जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, चर्चाएं तेज

प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं सियासी चर्चा है कि कुछ मंत्रियों के ऊपर तलवार लटक रही है और कुछ विधायकों की बहार आने वाली है। सूबे में क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं, डालते हैं एक नजर...

Share

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। Cabinet expansion in Uttarakhand लोकसभा चुनाव परिणाम में एक बार फिर से भाजपा ने बाजी मारते हुये सभी पांच लोक सभा सीटें जीतकर एक बडा संदेश साफ साफ दे दिया है। अब रिक्त चल रही 4 कैबिनेट मंत्रियों के पदों पर भी जल्द फैसला होने जा रहा है। धामी मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने और नए युवा चेहरों पर दांव खेलने की चर्चा तेज हो गई है। धामी सरकार में 7 कैबिनेट मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। वर्तमान में लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए क्षेत्रीय समीकरण और जातीय समीकरणों को साधने की चुनौती भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरिदार आये प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व पार्टी पदाधिकारियों के बीच इस विषय पर विस्तार से चर्चा हो गई है। सूत्र बताते है कि उपचुनाव के ठीक बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट इस विषय पर अपना होमवर्क पूरा करने वाले है। इसके साथ साथ पार्टी बहुत जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्वों से भी नवाजने जा रही है। ये दोनो बडे फैसले जुलाई माह में ही लिये जा सकते है। आपको बताते चलें कि लंबे समय से 4 कैबिनेट मंत्रियों के पद लंबे अर्से से रिक्त चल रहे है। जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास अतिरिक्त विभागों का बौझ है। सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों को हैविवेट भी किया जा सकता है ज्बकि कुछ मंत्रियों की स्थिति डांवांडोल बनी हुई है।