उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज, प्रेमचंद के इस्तीफे के बाद पांच पद खाली

मुख्यमंत्री धामी प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद आज सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन लेने दिल्ली जा सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में पार्टी के आला कमान से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे।

Share

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विवादित बयान के बाद उन्होंने सीएम धामी को इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। Uttarakhand Cabinet Expansion इसके साथ ही कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं भी जोर पकड़ने लगी हैं। वही मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा और भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय कर सकती है। सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी आला कमान से मुलाकात इस बात का संकेत है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई नई घोषणा हो सकती है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। जबकि पुराने चेहरों की मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं समय-समय पर तेज होती रहती है। धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं काफी समय से चलती रही हैं। साल 2022 में जब पुष्कर सिंह धामी की दोबारा सरकार बनी, उस समय तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए। जबकि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से एक स्थान और खाली हो गई थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा कुल सात कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में एक और पद खाली हो गया है।