वेदर अपडेट: उत्तराखंड में शुष्क मौसम, सुबह-शाम पड़ रही है कड़ाके की ठंड..जानिए कब बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।

Share

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। Uttarakhand Weather Today 22 Nov मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश के बाद पहाड़ों पर ठंड और बढ़ जाएगी। उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होन लगा है। आम जनता से लेकर क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी उत्तराखंड की खूबसूरतवादियों का लुफ्त उठाने के लिए पहुंच रही हैं। शुष्क मौसम भले ही लोगों को परेशान कर रहा है, लेकिन उत्तरकाशी में चल रहे रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ा सहायक भी बना हुआ है। मौसम सामान्य है। इस वजह से रेस्क्यू कार्य भी हो रहे हैं। अगर मौसम बिगड़ता है तो रेस्क्यू कार्य में भी तमाम दिक्कतें आ सकती हैं।