देहरादून: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली..11 साल से था वांटेड

Spread the love

देहरादून पुलिस और इनामी बदमाश के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश और एक सिपाही भी घायल हुआ है। Cow smuggler and police encounter सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा घायल कांस्टेबल और दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्लेमेंटाउन क्षेत्र के आशारोड़ी पर बीती देर रात चेकिंग के दौरान देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने किसी तरह गाड़ी रोकी तो मौके से दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। लेकिन मौके से दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर में गोली लग गई। वहीं जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के पैर में एक गोली लगी। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।