Former Chief Secretary SK Das passes away उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गहरी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसके दास एक कुशल और अनुभवी आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। बता दे, एसके दास उत्तराखंड के पांचवें मुख्य सचिव (Fifth Chief Secretary of Uttarakhand) थे। उन्होंने अल्मोड़ा जिले में जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। सेवानिवृत होने के बाद उन्हें लोक सेवा आयोग में पांचवें अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी दी गई। साल 2008 से 2011 तक 2 साल 174 दिन का कार्यकाल उनका आयोग में रहा। राज्य स्थापना से पहले एसके दास देहरादून के जिलाधिकारी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के कमिश्नर के तौर पर भी उन्होंने काम किया। उनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players