एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेश डेट बढ़ी; 14 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

उत्तराखंड सरकार के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश Samarth Portal Online Registration के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दी है। ऐसे में अब उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर आगामी 14 जून तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस संबंध में, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल को एक बार फिर से खोलने की बात कही है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी।

जिसके तहत इस पोर्टल पर 31 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित थी, लेकिन तमाम छात्र-छात्राएं तय तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए, जिसके चलते सरकार ने ऐसे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का एक ओर मौका दिया है, ताकि वो 14 जून तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके बाद राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आगामी 15 जून से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 13 जुलाई से शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ भी हो जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा तमाम छात्र संगठनों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थनों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाकर 14 जून कर दिया है।