Haldwani violence: मास्टरमाइंड मलिक से होगी ₹2.68 करोड़ की वसूली, बैंक खाते होंगे फ्रिज

हल्द्वानी नगर निगम के हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग 10 फीसदी संग्रह व्यय के साथ वसूली करेगा। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली की जाएगी।

Share

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। Haldwani Banbhoolpura violence आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। बताया गया है कि अगर अब्दुल मलिक पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी करते हुए कहा कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है। निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर पर नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए। लेकिन वसूली नहीं हो पाई।

पूरे मामले में हिंसा के आरोपी हल्द्वानी नगर निगम के हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग 10 फीसदी संग्रह व्यय के साथ वसूली करेगा। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली की जाएगी। बनभूलपुरा हिंसा में नामजद आरोपी अब्दुल मलिक के अलावा अयाज अहमद की संपत्ति को पहले ही कुर्क कर ली गई। अब मोस्ट वांटेड अयाज अहमद के घर की कुर्की कर दी गई है। अभी तक हल्द्वानी हिंसा मामले में अब्दुल मलिक, अब्दुल मोईद, वसीम उर्फ हप्पा, रईस उर्फ दत्तू और तस्लीम के घरों की भी कुर्की को हो चुकी है। हल्द्वानी में अवैध रूप से बने मदरसे को ढहाने को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू में और ढील दी गई है।