हल्द्वानी हिंसा: दंगे में शामिल बुजुर्ग और मां-बेटी समेत पांच महिलाएं गिरफ्तार, अब तक 89 सलाखों के पीछे

पुलिस ने हल्द्वानी दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक 89 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है।

Share

8 फरवरी को हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 84 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसा का आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। Haldwani Banbhulpura violence अब्दुल मलिक पुलिस की रिमांड में है। पुलिस ने दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक 89 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है। उन पर पथराव, आगजनी और लोक सेवकों को जान से मारने की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने महिलाओं पर बलवा सहित घटना के लिए साजिश करने और आग से नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारकी गई महिलाओं में शहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा, रेशमा शामिल हैं।

एसएसपी कैंप कार्यालय में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। इसके साथ ही आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना भी की। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया। अब्दुल मलिक को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।