दोस्तो उत्तराखंड में मानसून अब आफत बनता जा रहा है। लगातार हुई बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जबकि हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर एक पुलिया धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गय। सड़क धंसते ही एक रोडवेज बस और कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पूरे हालात बताउंगा आपको अपनी इस लि रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो आखिर हरिद्वार में कहां-कहां बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, हाईवे पर कैसे टला बड़ा हादसा और प्रशासन हालात से निपटने के लिए क्या कदम उठा रहा है। दोस्तो उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई जगह नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश से सामने आया यह वीडियो बारिश के खतरों की तस्वीर दिखा रहा है, जहां तेज बहाव के बीच एक स्कूटर सवार बीच धारा में फंस गया। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और अपनी जान की परवाह किए बिना नदी के तेज बहाव में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटर सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
दोस्तो मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश होने अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश से हरिद्वार का आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश ने हरिद्वार में जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। गुरुवार सुबह शहर के कई प्रमुख चौराहे जलमग्न हो गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोस्तो हरिद्वार में दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ दिखाई दिया। कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हो गया. साथ ही दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी आधे पानी में डूबते नजर आए। दोस्तो हरिद्वार में बारिश के चलते कनखल के लाटोवाली क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिली। यहां सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। यहां पानी भरने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई। घरों के बाहर खड़े वाहन भी आधे डूबे नजर आए। यहां भी जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, जिसका स्थाई समाधान आज तक नहीं हो पाया। इसके साथ ही ज्वालापुर क्षेत्र में भी बाजार में पानी भर गया। पुरानी बनी दुकानों में अंदर तक पानी घुस गया। जिसके चलते दुकानदारों को नुकसान की आशंका है। ज्वालापुर शहर का मुख्य बाजार है। आबादी बढ़ने के साथ यहां जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया और ड्रेनेज प्लान की मांग आज भी अधूरी है।
हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर गैंडीखाता क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने बनी पुलिया का एक हिस्सा अचानक धंस गया। एनएचएआई के द्वारा अभी हाल ही में इस पुलिया निर्माण कराया गया था। घटना के समय मार्ग से गुजर रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस पुलिया के धंसने से उसमें फंस गई, बस में सवार दर्जनों यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। चालक की सूझबूझ से बस को पुलिया से बाहर निकाला गया, लेकिन बस के टायर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को साइड में लगाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल सड़क के आधे हिस्से से आवाजाही कराई जा रही है. बारिश बंद होने के बाद पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा, तो देखा आपने। उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। ऋषिकेश में उफनते बरसाती नाले में फंसी जिंदगी हो या फिर हरिद्वार में जलभराव से बेहाल सड़कें, तस्वीरें साफ बता रही हैं कि भारी बारिश के बीच सतर्कता कितनी जरूरी है। इधर दोस्तो मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आप भी सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने आसपास के हालात की जानकारी जरूर लेते रहें।