नैनीताल में देर रात ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पुलिस की दस्तक, कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर लाइव, लोगों की भीड़ और फिर देर रात हिरासत। पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दोस्तो दु’ष्कर्म और ग’र्भपात कराने के आरोपों से जुड़े मामले में भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही उनके आवास पर पहुंची, वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तो लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है। आखिर पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की? जांच में अब तक क्या सामने आया है? और पुलिस ने इस मामले में क्या नया खुलासा किया है? पूरी कहानी, पुलिस की कार्रवाई और अब तक सामने आए सभी आधिकारिक तथ्यों के साथ। जी हां दोस्तो ये तस्वीर नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को जब गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची उस दौरान की है। दोस्तो नरेश पांडे पर एक महिला ने कई आरोप लगाए और उसके बाद कार्रवाई नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। पुलिस नरेश को हिरासत में लेती, उससे पहले ही उसने फेसबुक लाइव शुरू कर दिया। अचानक उसने कोई पदार्थ भी पी लिया।
दोस्तो जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने नरेश पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीते दिनों युवती के जिला न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 (पूर्व में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164) के तहत बयान भी दर्ज कराए थे। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोस्तो यहां आपको बता दूं कि नरेश पांडे पर क्षेत्रीय युवती ने गलत काम करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आरोपी से बीते दिनों नैनीताल पुलिस ने करीब 24 घंटे तक पूछताछ की और उसे छोड़ दिया। वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां आरोपी को राहत नहीं मिली। उसके बाद आरोपी हाईकोर्ट की शरण में गया था हालांकि अभी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी नरेश पांडे को उसके घर से हिरासत में लिया। अब जब गिरफारी हुई तो भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे जेल भेजे गए। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। मामले में एक और युवती आई सामनेपुलिस सभी आरोपों की जांच में जुटी। वहीं दोस्तो इस पूरे मामले पर कैसे नरेश पांडे की पत्नी ने क्या कहा और वो कौन सी आशंका है जो डरा रही है। कैसे पुलिस पर ही लगाए हैं आरोप वो भी दिखा रहा हूं। दोस्तो नरेश पांडे को पुलिस ने उसके घर के बाथरूम से किया गिरफ्तार। पुलिस को धमकी देने के लिए बाथरूम में फेसवॉश और शैंपू मिलाकर पानी पी रहा था नरेश। मंगलवार रात पुलिस की गिरफ्तारी से बचने और पुलिस टीम को डराने के लिए फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रहा था पांडे। पांडे का परिवार भी कर रहा था उसका बचाव, लेकिन इस ड्रामेबाजी के बीच पुलिस नरेश को गिरफ्तार कर ले गई। तो दोस्तों, भवाली के इस चर्चित मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी है और आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सामने आने वाले हर तथ्य की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष इन आरोपों को खारिज कर रहा है और अपनी कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहा है। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला अदालत और जांच प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या जांच में और नए तथ्य सामने आएंगे? क्या पुलिस को और अहम सबूत मिलेंगे? और क्या इस मामले में अन्य दावों की भी पुष्टि होगी?