हरिद्वार: आपसी रंजिश में बदमाशों ने युवक पर क्या हमला, अपने ही तमंचे से चली गोली से घायल हुआ बदमाश

Share

धर्मनगरी हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक पास शुक्रवार रात दो युवकों ने सरेराह एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावर युवक खुद ही गोली लगने से घायल हो गया। Assault Case In Haridwar दरअसल, घायल शख्स अपने साथियों के साथ एक अन्य युवक को मारने के लिए आया था लेकिन तमंचे की गोली चलने से वो खुद ही घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है।

दो युवक चंद्राचार्य चौक पर पहुंचे और एक युवक को घेरकर मारने लगे। दोनों हमलावर हथियारों से लैस थे। इसी दौरान झड़प में एक हमलावर के हाथ से गोली चल गई, जिससे वह खुद घायल हो गया। हमलावर युवक अपने ही तमंचे से चली गोली लगने से घायल हो गया। पैर में गोली लगने से युवक सड़क पर बैठ गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पूरा मामला आपसी रंजिश का है, जिसके चलते ही हमलावर युवक को मारने के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।