हरिद्वार: सीतापुर बाईपास पर लाखों की चोरी, चोर क्या-क्या ले उड़े?

Spread the love

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर बाईपास पर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात स्वर्गीय अंकित चौहान के बंद घर में हुई, जब उनका पूरा परिवार अपने पैतृक गांव कटारपुर गया हुआ था। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। चोरी की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो फिंगरप्रिंट्स और अन्य सुराग तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और सीतापुर बाईपास व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।