उत्तराखंड: गुटका नहीं मिला तो CM धामी से लगा दी गुहार!| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर 1 साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गुटखा न मिलने और महंगा होने की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाता नजर आ रहा है। बैन लागू होने के बाद गुटखा शौकीनों को इसकी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में एक परेशान व्यक्ति मुख्यमंत्री धामी से गुहार लगाते हुए कह रहा है कि “दस रुपये की चीज अब बीस रुपये की हो गई है, अब हम क्या करें?” ब्लैक मार्केटिंग की वजह से कीमतों में भारी उछाल आया है।