Haridwar: कस्तूरबा गांधी हॉस्टल से दो छात्राएं गायब, परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप

Spread the love

हरिद्वार जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय अकबरपुर ऊद से 9वीं और 10वीं क्लॉस में पढ़ने वाली दो छात्राएं गायब हो गई है। Two Girl Students Missing Form Kasturba Gandhi Vidyalaya दो छात्राओं के गायब होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी और छात्राओं की तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि आवासीय विद्यालय की वार्डन रात के समय विद्यालय में नहीं रहती है। आवासीय छात्रावास भोजन माता और चौकीदार के भरोसे चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त सुबह 7.30 बजे से लापता है। वहीं छात्राओं के परिजन भी स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। मामले की जानकारी मिलने पर लक्सर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की। लक्सर कोतवाली एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि पुलिस दोनों छात्राओं को ढूंढ रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को कोई भागकर तो नहीं ले गया है।