पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगा सम्मान यात्रा शुरू की। वहां पर विधिविधान से पूजा पाठ के बाद उन्होंने हर्षिल घाटी के लोगों से वार्ता की। इसके साथ ही उत्तरकाशी तक गंगा किनारे रहने वाले लोगों से जनसंवाद भी किया। Harish Rawat in Uttarkashi उन्होंने भाजपा पर 2017 और 2022 के चुनावों में झूठ बोलने का आरोप लगाया। रावत ने कहा कि भाजपा में भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं की मुझ पर मुकदमा कर सके और त्रिवेंद्र व धामी सरकारें झूठ से निकली हैं। उन्होंने गंगा और सहायक नदियों के विनाश पर चिंता व्यक्त की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि गंगा समेत उसकी सहायक नदी घाटियों के परिवेश को नष्ट किया जा रहा है। अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। नदी के दोनों किनारों पर लूट मची हुई है।
इस समस्या को उठाने के लिए यात्रा की शुरु की गयी है। यात्रा के तहत ही वह मां गंगा का आशीर्वाद लेने मुखबा गए। गंगा किनारे जो निर्माण हो रहे हैं। उनमें मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। पेड़ों का अवैध पातन हो रहा है। वहीं आज अपनी जमीन पर स्थानीय लोग चौकीदार बन कर रह गए हैं। इसलिए इसके लिए ठोस कानून बनना आवश्यक है। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है। भाजपा ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जुम्मे के अवकाश का झूठ फैलाया। जबकि उन्होंने किसी भी दैनिक समाचार पत्र व इलेक्ट्रानिक व इंटरनेट मीडिया में इस तरह का बयान नहीं दिया। भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इस बात को साबित कर दें, क्योंकि उन्हें पता है कि मुकदमे में जाना पड़ेगा तो दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।