उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में नेपाल सीमा क्षेत्र के चकरपुर इलाके से बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष बताया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, खटीमा के चकरपुर शिव मंदिर से आगे हाइवे पर कार और 2 स्कूटी की भयंकर टक्कर हो गई। कार की चपेट में आई दो स्कूटी में सवार 3 महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के मृतक खटीमा के मुडेली इलाके के बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की सूचना के बाद चकरपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चारों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही कर रही है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल के अनुसार ओवरटेक प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार और दोनों स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players