पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, टूरिस्ट प्लेस पर रखी जा रही पैनी नजर

Share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई हैं। इस घटना के बाद उत्तराखंड यूपी, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। High Alert In Uttarakhand यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख पर्यटन केंद्रों और सीमा चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। देर रात पुलिस ने राजधानी देहरादून, धर्मनगरी हरिद्वार और योग नगरी ऋषिकेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रदेश के बॉर्डर इलाकों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए 24*7 चलने वाली इमरजेंसी हेल्पलाइन डेस्क स्थापित की है।अनंतनाग जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए 24*7 इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं। श्रीनगर में भी एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पहलगाम आतंकवादी घटना से संबंधित सहायता हेतु पर्यटक इन नंबरों 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।