सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद 09.30 बजे लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास के कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। Chief Minister Dhami Hoisted Flag साथ ही प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है। ये अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों के अनुरूप न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। सीएम ने कहा कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने तथा देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस प्रेरणादायी कथन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players